लुटेरी दुल्हन ने 25 शादियां कर कई घरों को लूटा, पकड़ने के लिए पुलिस को बनना पड़ा दूल्हा

Satya Prabhat News
By -
0

Rajasthan Police ने Bhopal से एक Looteri Dulhan को गिरफ्तार किया है, जो अब तक 25 शादियां कर चुकी है. वो हर बार शादी करने के बाद मौका पाकर सुसराल से नकदी और सोना-चांदी के जेवरात चुराकर रफू चक्कर हो जाती थी.एक महिला और 25 शादियां.' ये महज एक आंकड़ा नहीं शादी के नाम लूट करने वाले गिरोह की कारगुजारी है. राजस्थान की सवाई माधोपुर पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो शादी के बाद ससुराल से लाखों रुपये कैश और गहने लूटकर फरार हो जाती थी. इस ‘लुटेरी दुल्हन’ का नाम अनुराधा पासवान है, जिसे पुलिस ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार किया इंडिया टुडे से जुड़े सुनील जोशी की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुराधा अब तक 25 शादियां कर चुकी है. वो हर बार शादी करने के बाद ससुरालवालों का विश्वास हासिल करती थी. फिर मौका पाकर वहां से नकदी और सोना-चांदी के जेवरात चुराकर रफू चक्कर हो जाती थी.

सवाई माधोपुर जिले के मानटाउन थाना के एएसआई मीठा लाल यादव ने बताया कि शनिवार, 3 मई को आईएचएस कॉलोनी के रहने वाले विष्णु शर्मा ने थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई. उसने बताया कि आरोपी मध्य प्रदेश के खण्डवा की रहने वाली सुनीता और खेडला निवासी पप्पू मीना ने उससे मनपसंद की दुल्हन से शादी करवाने का वादा किया था




Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)