महराजगंज फरेंदा के उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार को जनता की शिकायतों पर ध्यान न देने और प्रशासनिक लापरवाही के कारण पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह प्रतीक्षा त्रिपाठी को नया एसडीएम बनाया गया है।प्रतीक्षा पहले महिला अपर उपजिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। वह एक सक्रिय और अनुशासित अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं।
मुकेश कुमार को अब महिला अपर उपजिलाधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है। यह फैसला जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की पारदर्शी कार्यशैली का परिणाम माना जा रहा है। डीएम शर्मा के आने के बाद जिले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हुई हैं।
इस कार्रवाई से अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश मिला है कि अब लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। नई प्रशासनिक टीम की प्राथमिकता जनता को बेहतर सेवाएं और समय पर न्याय दिलाना है।
प्राप्त जानकारी डीएम के सख्त रुख से संकेत मिल रहे हैं कि आगे भी जिले में महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। जनता को उम्मीद है कि यह कार्यशैली जिले की व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाएगी।

