शाहजहांपुर में 6 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, आरोपी फरार-पुलिस ने तेज की तलाश, एसपी ने कहा जल्द होगा गिरफ्तार।

Satya Prabhat News
By -
0

शाहजहांपुर थाना मदनापुर क्षेत्र में एक हैवानियत भरी घटना ने इलाके को हिलाकर रख दिया है। एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंची, जहां उसने अपने परिजनों को पूरी घटना से अवगत कराया।  

यह भी पढ़ें | अलीगढ़ में निजी स्कूल के शिक्षक और छात्रा ने होटल में ज़हर खाकर दी जान, प्रेम संबंध की आशंका

जानकारी अनुसार परिजनों ने बताया कि बच्ची के शरीर पर चोट के निशान मिले। उसे तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स उसकी जांच कर रहे हैं। घटना से गांव में रोष फैल गया है, और लोगों ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।  

यह भी पढ़ें |वाराणसी हनुमान घाट पर गंगा में डूबे 4 युवक, दो की मौत, दो को सुरक्षित बचाया गया

रिपोर्टर जानकारी अनुसार मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी शाहजहांपुर स्वयं बच्ची के गांव पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त न हो पाने की बात कही, लेकिन एसपी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही दोषी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए छापेमारी शुरू कर दी है।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)