महराजगंज पनियरा तेंदुअहिया जीरो बांध पर फिसली स्कूल बस, बाल-बाल बचे बच्चे

Satya Prabhat News
By -
0

महराजगंज पनियरा क्षेत्र में तेंदुअहिया जीरो बांध पर शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सीएसएल एकेडमी गेहूंअना की एक स्कूल बस बच्चों को लेने जा रही थी और बारिश के कारण बांध की मिट्टी फिसलनभरी हो गई मिट्टी गीली होने की वजह से बस अनियंत्रित होकर फिसल गई और बांध के नीचे पानी के किनारे तक जा पहुँची।

जानकारी अनुसार हादसे के वक्त बस में केवल दो बच्चे सवार थे सौभाग्य से बस पानी में नहीं गिरी और कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। ड्राइवर ने स्थिति पर संयम बरतते हुए बस को रोक दिया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बांध क्षेत्र पहले से ही बारिश में फिसलनभरा हो जाता है और वहाँ पर भारी वाहनों का चलना जोखिम भरा है। हादसे ने स्कूल प्रबंधन और प्रशासन की सतर्कता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)