अलीगढ़ सड़क दुर्घटना में मृत पुलिसकर्मियों को दी गई अंतिम विदाई, पुलिस लाइन में शोक सलामी

Satya Prabhat News
By -
0

अलीगढ़ हाल ही में सड़क दुर्घटना में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को अलीगढ़ पुलिस लाइन में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पूरा पुलिस परिवार शोकाकुल माहौल में एकजुट नजर आया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ रेंज प्रभाकर चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, पुलिस अधीक्षक नगर मृगांक शेखर पाठक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश चंद उत्तम, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती ममता कुरील और सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक पाठक सहित अन्य अधिकारियों और परिजनों की उपस्थिति में शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

सेरिमोनियल गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई और अधिकारियों ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी शोकाकुल परिजनों को अधिकारियों ने ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

बाइट प्रभाकर चौधरी, उपमहानिरीक्षक, अलीगढ़ रेंज हम अपने बहादुर साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं विभाग हर परिस्थिति में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)