संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना बने नए एसपी, सत्यजीत गुप्ता कानपुर डीसीपी बने

Satya Prabhat News
By -
0

संतकबीरनगर में मंगलवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव हुआ गोरखपुर रेलवे में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात संदीप कुमार मीना को जिले का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है।

वर्तमान एसपी सत्यजीत गुप्ता का स्थानांतरण कानपुर डीसीपी के रूप में किया गया है सत्यजीत गुप्ता 17 जनवरी 2023 से जनपद में तैनात थे और उन्होंने 27 महीने तक जिले की कमान संभाली। उनकी पहचान जिले में एक ईमानदार पुलिस कप्तान के रूप में रही।

जानकारी अनुसार बताया गया नए पुलिस कप्तान संदीप कुमार मीना राजस्थान के दौसा जिले के निवासी हैं उन्होंने 2017 में यूपीएससी परीक्षा में 852 वीं रैंक हासिल की थी।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)