फरेन्दा महराजगंज जनपद में बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा का उद्घाटन

Satya Prabhat News
By -
0

सत्य प्रभात न्यूज़ संवाददाता अनुसार महराजगंज, 28 मई 2025 – बैंक ऑफ इंडिया ने महराजगंज जनपद के फरेन्दा क्षेत्र में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया है, जिससे इस क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं की पहुँच और सुलभ हो सकेगी।

इस शाखा का उद्घाटन अमरेन्द्र कुमार, महाप्रबंधक, एफजीएमओ लखनऊ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर बीरेन्द्र कुमार गुप्ता  - अंचल प्रबंधक, आमिष सिन्हा - शाखा प्रबंधक तथा जोन कार्यालय गोरखपुर के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे उद्घाटन समारोह में बोलते हुए अमरेन्द्र कुमार ने बैंक की ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में पहुँच बढ़ाने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा, "हम फरेन्दा जैसे जीवंत और उभरते हुए समुदाय में अपनी नवीनतम शाखा खोलकर अत्यंत प्रसन्न हैं यह नई शाखा बैंक ऑफ इंडिया की इस प्रतिबद्धता का प्रतीक है कि हम व्यापक जनता को सुलभ और समग्र बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना चाहते हैं। 

हमें विश्वास है कि यह शाखा फरेन्दा के निवासियों और व्यापारिक संस्थाओं के लिए एक महत्वपूर्ण वित्तीय केंद्र के रूप में कार्य करेगी, और उन्हें हमारे नवाचारयुक्त उत्पादों एवं सेवाओं की पूरी श्रृंखला प्रदान करेगी यह नई शाखा पूर्ण बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराएगी और स्थानीय आर्थिक विकास को समर्थन देगी।




Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)