कैम्पियरगंज/गोरखपुर मछलीगांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण से भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन पासवान में मंडल कोषाध्यक्ष अरुण मिश्रा के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत भारतीय सैनिकों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए भारत माता की जय, जय हिंद जय हिंद की सेना की गूंज से पूरा मछलीगांव क्षेत्र देशभक्ति के नारों से सराबोर रहा |
इस भव्य तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि रहे कैंपियरगंज ब्लाक प्रमुख अश्वनी जायसवाल, विशिष्ट अतिथि कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह के प्रतिनिधि शमशेर सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता व पदाधिकारी गौतम सिंह, अजय गिरी, डॉक्टर एल0 एन0 सिंह ,रामकेश, सूरज, अरविंद कनौजिया, हृदय नारायण पांडेय, साजन पांडेय, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मछलीगांव नगर मंत्री अजय नायक सहित तमाम अन्य लोग रहे मौजूद |

