महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक अधिकारी साहब बाइक चलाते नजर आ रहे हैं, लेकिन बिना हेलमेट के !
हम इस बात की पुष्टि नहीं करते कि यह वीडियो किस तारीख का है, लेकिन तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब वजह चाहे जल्दबाज़ी हो या फिर स्टाइल दिखाने की कोशिश – सवाल एक ही है, ट्रैफिक नियम क्या सिर्फ आम आदमी के लिए हैं?
लोग सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं
अगर कोई आम नागरिक बिना हेलमेट पकड़ा जाए तो फौरन चालान... लेकिन साहब के लिए कोई नियम नहीं?
साहब, हेलमेट पहनना आपकी सुरक्षा के लिए भी जरूरी है और आपकी एक मिसाल भी बनती है। अगली बार प्लीज़ पहन लीजिए – क्योंकि हादसे बताकर नहीं आते!

