लखनऊ देशभर में 7 मई को प्रस्तावित मॉक ड्रिल को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में जो तैयारियां हैं, वो देश भी कर रहा है और उत्तर प्रदेश भी करेगा। हमारा पूरा देश इस मॉक ड्रिल के लिए पूरी तरह से तैयार है।”
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हो रही कैबिनेट बैठक को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा, “बैठक के लिए हम जा रहे हैं, जो निर्णय होगा वो बैठक के बाद आपको बताएंगे।”
डिप्टी सीएम के इस बयान से साफ है कि आपदा प्रबंधन और सुरक्षा तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है और केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

