कानपुर कलक्टरगंज की गल्ला मंडी के पास लगी भीषण आग, कई किलोमीटर दूर से दिखीं लपटें शहर के व्यस्ततम क्षेत्र कलक्टरगंज की गल्ला मंडी के पास भीषण आग आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि धुआं और लपटें कई किलोमीटर दूर से देखी जा रही थीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आसपास के व्यापारियों में दहशत फैल गई। फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

