महराजगंज बृजमनगंज के वार्ड नं 5 कस्बे के अंदर मस्जिद के सामने झाडियों मे बुधवार दोपहर एक युवक की लाश मिलने पर पूरे नगर पंचायत में सनसनी फैल गई। बृजमनगंज थाना क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटना से समूचा क्षेत्र दहल रहा है। बताते चले कि नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित वार्ड नंबर 5 मस्जिद के सामने झाड़ियां में आज दोपहर लगभग 3:00 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव दिखाई पड़ने पर स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल को दी। अध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए तत्काल बृजमनगंज पुलिस को सूचित किया घटना की सूचना मिलते ही बृजमनगंज थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे घटना की खबर फैलते इस क्षेत्र के सनसनी दौड़ गई काफी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई। पूर्व प्रधान दिलीप चौधरी भाजपा नेता योगेंद्र यादव सहितपुलिस प्रशासन एवं भारी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए शव की पहचान आकाश उपाध्याय वार्ड नंबर 2 बाल्मीकि नगर के रूप में हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार 100 को देखने से प्रथम दृश्य हत्या का मामला प्रतीत होता है पुलिस के कथनानुसार लाश 24 घंटे पुरानी लग रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलेगा मौत का राज
इस घटना के संबंध में बृजमनगंज थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आज दिनांक 14/05/2025 दिन बुधवार को सूचना मिली कि नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नं 5 मस्जिद के सामने झाडियों से बदबू आ रही हैं स्थानीय लोगों ने नजदीक जाकर देखा कि एक युवक का शव संदिग्ध हालात में दिखाई पडने पर घटना स्थल पर पहुंच कर शव की शिनाख्त करने पर स्थानीय लोगों ने शव की पहचान की। मृतक का नाम आकाश उपाध्याय उर्फ मंटू पुत्र स्वर्गीय राम कृपाल उपाध्याय उम्र 25 वर्ष वार्ड नं 2 बाल्मीकि नगर निवासी नगर पंचायत

