महराजगंज डायल 112 पुलिस के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल, ग्राम डोमाकाटी का मामला।

Satya Prabhat News
By -
0

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम डोमाकाटी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां डायल 112UttarPradesh पुलिस के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस कर्मी ने विवाद कर रहे लोगों का वीडियो बनाना शुरू किया, जिससे आक्रोशित लोगों ने उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर कौतूहल बना हुआ है।

फिलहाल पुलिस विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)