दिल्ली गृह मंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

Satya Prabhat News
By -
0

दिल्ली देश की आंतरिक सुरक्षा को और मज़बूत करने के उद्देश्य से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों, पुलिस महानिदेशकों (DGP) और मुख्य सचिवों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

इस उच्चस्तरीय बैठक में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री और प्रशासनिक प्रमुख शामिल हुए। साथ ही लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपालों ने भी बैठक में भाग लिया।

सूत्रों के अनुसार बैठक में सीमा सुरक्षा, घुसपैठ, आतंकी गतिविधियों की रोकथाम, और तस्करी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। गृह मंत्री ने सभी राज्यों को सीमाओं पर सतर्कता बढ़ाने, इंटेलिजेंस साझा करने और संयुक्त कार्रवाई योजनाओं को लागू करने पर जोर दिया।

यह बैठक ऑपरेशन सिंदूर और हालिया सुरक्षा चिंताओं के मद्देनज़र और भी अहम मानी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)