अलीगढ़ थाना रोरावर क्षेत्र के अंतर्गत एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी स्कूल के शिक्षक और उसकी 8वीं कक्षा की छात्रा ने कथित रूप से ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना द रॉयल रेस्पाइट होटल के कमरा संख्या 204 में घटित हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान चंद्रभान कुमार, जो एक निजी स्कूल में शिक्षक थे, और उसकी नाबालिग छात्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों ने होटल में अपनी ID जमा कराकर कमरा बुक किया था। करीब 10 घंटे तक बाहर न आने पर होटल प्रबंधन को शक हुआ, जिसके बाद डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया। अंदर दोनों के शव पड़े मिले।
यह भी पढ़ें |वाराणसी हनुमान घाट पर गंगा में डूबे 4 युवक, दो की मौत, दो को सुरक्षित बचाया गया
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट टीम के साथ जांच शुरू की। प्रथम दृष्टया मामला ज़हर खाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मृतका का आधार कार्ड फर्जी निकला।
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। इस संबंध में एएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

