बड़ी खबर | 128 वर्षीय योग गुरु स्वामी शिवानंद बाबा का वाराणसी में निधन

Satya Prabhat News
By -
0

वाराणसी देश के प्रख्यात योग गुरु स्वामी शिवानंद बाबा ने 128 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वे पिछले तीन दिनों से बीएचयू अस्पताल में भर्ती थे और सांस की तकलीफ से जूझ रहे थे। शनिवार देर रात उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

तीन साल पहले उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। अपनी योग साधना, संयमित जीवनशैली और सादगी के लिए वह देश-विदेश में विख्यात थे। उनके अनुयायी भारत सहित कई देशों में फैले हुए हैं।

उनका पार्थिव शरीर दुर्गाकुंड स्थित आश्रम में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्वामी शिवानंद बाबा ने प्रयागराज महाकुंभ में भी सक्रिय रूप से भाग लिया था और वहां स्नान कर पुण्य अर्जित किया था।

उनके निधन से योग और आध्यात्मिक जगत में शोक की लहर है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)