दिल्ली बसपा अध्यक्ष मायावती की अहम बैठक, भतीजे आकाश आनंद पहली बार वापसी के बाद साथ मौजूद

Satya Prabhat News
By -
0

बहुजन समाज पार्टी (BSP) अध्यक्ष मायावती आज दिल्ली में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक कर रही हैं। इस बैठक की खास बात यह है कि पार्टी में वापसी के बाद उनके भतीजे आकाश आनंद पहली बार उनके साथ मंच साझा करते नजर आए।

लंबे समय से पार्टी की सक्रिय राजनीति से दूर रहे आकाश आनंद की वापसी को बसपा में एक नए सियासी संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। मायावती की अगुवाई में हो रही यह बैठक आगामी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती को लेकर बेहद अहम मानी जा रही है।

बैठक में कई राज्यों के वरिष्ठ पदाधिकारियों को बुलाया गया है और आगामी चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हो रही है। आकाश आनंद की मौजूदगी को पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन के संभावित संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)