महराजगंज |कोल्हुई थाना क्षेत्र विश्रामपुर में ग्रामीण इलाकों में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है लोडर मशीनों से खेतों से मिट्टी निकालकर बेचा जा रहा है, जबकि प्रशासन और खनन विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा हैं
अवैध मिट्टी खनन का कारोबार चरम पर है खेतों से लोडर मशीनों के जरिए मिट्टी खोदकर ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर बेचा जा रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार |इस पूरे मामले में न तो प्रशासन सजग है और न ही खनन विभाग गंभीर नजर आ रहा है किसानों की उपजाऊ जमीन का दोहन कर खनन माफिया मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि शासन की मंशा को ठेंगा दिखाया जा रहा है।

