लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रिजर्व पुलिस लाइन में देखेंगे मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों का लेंगे जायज़ा

Satya Prabhat News
By -
0

 


लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 6:50 बजे लखनऊ की रिजर्व पुलिस लाइन, महानगर में आयोजित मॉक ड्रिल का निरीक्षण करेंगे। यह अभ्यास सुरक्षा व्यवस्था और आपात स्थिति में पुलिस की तत्परता की समीक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

मॉक ड्रिल के दौरान आतंकी हमलों और आपदा प्रबंधन जैसे हालातों से निपटने की रणनीति का प्रदर्शन किया जाएगा। यह कार्यक्रम ऑपरेशन सिंदूर और हालिया सुरक्षा परिस्थितियों के मद्देनज़र और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस, ATS और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। मॉक ड्रिल के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राज्य किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Tags:

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)