वाराणसी हनुमान घाट पर गंगा में डूबे 4 युवक, दो की मौत, दो को सुरक्षित बचाया गया || Satya Prabhat News

Satya Prabhat News
By -
0

उत्तर प्रदेश के वाराणसी मंगलवार सुबह वाराणसी के हनुमान घाट पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां गंगा स्नान के दौरान 4 युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। मौके पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दो अन्य की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें |अलीगढ़ में निजी स्कूल के शिक्षक और छात्रा ने होटल में ज़हर खाकर दी जान, प्रेम संबंध की आशंका

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान आदित्य राय (18 वर्ष) और विराट राय (19 वर्ष) के रूप में की गई है। सभी युवक सिंगरौली और मिर्जापुर से काशी दर्शन के लिए आए थे और छात्र बताए जा रहे हैं। बताया गया कि चारों युवक सुबह-सुबह हनुमान घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। स्नान के दौरान अचानक पानी के तेज बहाव में संतुलन बिगड़ने से चारों डूबने लगे।

संवाददाता के मुताबिक स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें दो युवकों को जीवित बचा लिया गया, जबकि दो के शव गंगा से बरामद किए गए। भेलूपुर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गंगा में स्नान करते समय पूरी सावधानी बरतें और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)