Mumbai News : मुंबई में द गोल्डन स्टार्स एंटरटेनमेंट द्वारा सिंगिंग कॉम्पिटिशन का भव्य आयोजन

Satya Prabhat News
By -
0


द गोल्डन स्टार्स एंटरटेनमेंट के तत्वाधान में मुंबई के बोरीवली वेस्ट गोराई प्रकाश स्टूडियो में एक रंगारंग सिंगिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया जिसके सूत्रधार फिल्म डायरेक्टर परवेज अख्तर ने इस शो को बहुत ही सुंदर एवं गरिमामय ढंग से आयोजित किया इस शो में केके सिंगर ने देशभक्ति पर बहुत ही सुंदर गाना लोगों के सामने पेश किया गाना गाते हुए उनके आंखों से आंसू आ गए और वो फूट फूट कर रोने लगे पब्लिक के भी आंखों में आंसू आ गए और खड़े होकर लोगों ने तालिया बजाई केके सिंगर इंडियन नेवी ऑफिस में MPS पोस्ट पर जॉब करते हैं उनके पिता राजा राम कामले भी इंडियन नेवी में डॉकयार्ड के पोस्ट पर थे अभी कुछ महीने पहले ही उनके पिता ने इस दुनिया से अलविदा कह दिया इस शो में चीफ गेस्ट प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय संगठन महासचिव राइटर / जर्नलिस्ट शशि दीप उपस्थित रहे वहीं निर्णायक की भूमिका में रॉकस्टार सिंगर नताशा बिलीमोरा,


सिंगर/टीचर जिगना भट्ट वॉइस ऑफ लता प्रोफेशनल सिंगर महक शेख़ रही इस भव्य कार्यक्रम में  संगीत साधकों, गायकों, गायिकाओं और मीडिया जगत के अभ्यागतों का जमावड़ा रहा गायन प्रतियोगिता में सुरों गायकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया जिसमें प्रथम स्थान प्राइज अनुराधा कुलकर्णी, दूसरा स्थान प्राइज योगेश कृष्णा पड़वानकर,और तीसरा स्थान प्राइज समीर शेख़, को मिला जिन्हें सम्मान निधि देकर सम्मानित किया गया 


और सारे सिंगर्स को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया इस प्रोग्राम के सपोर्टर प्रकाश स्टूडियो और रमेश भाटिया, पूनम भाटिया म्यूज़िक लवर्ज ग्रुप और शो स्पॉन्सर स्टारलाइट फिल्म यूनिटी प्रोडक्शन और जीएनबी न्यूज सेवन ने कलाकारों का हौसला अफजाई किया ऑर्गनाइजर फिल्म डायरेक्टर परवेज अख्तर ने बताया कि द गोल्डन स्टार्स एंटरटेनमेंट ऐसे ही बहुत सारे प्रोग्राम ऑर्गनाइज करता है और हमेशा ही नए नए कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका देता है और उनका हौसला बढ़ाने का काम करता है।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)