प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों के समर्पण, परिश्रम और राष्ट्र सेवा की सराहना की।
प्राप्त जानकारी, पीएम मोदी की यह यात्रा देश की सुरक्षा और सेनाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। आदमपुर एयरबेस पर जवानों ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने जवानों के साथ कुछ समय बिताया और उनके अनुभव भी सुने।
जानकारी के अनुसार, यह दौरा ऐसे समय पर हुआ है जब भारत अपनी सुरक्षा क्षमताओं को लगातार सशक्त करने की दिशा में अग्रसर है।


