बस्ती न्याय न मिलने से हताश पीड़ित ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने समय रहते बचाया || सत्य प्रभात न्यूज़

Satya Prabhat News
By -
0


बस्ती में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पीड़ित व्यक्ति ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लंबे समय से न्याय न मिलने और रोज़-रोज़ दफ्तरों के चक्कर लगाने से परेशान था 

शुक्रवार को जब उसने खुद पर आग लगाने की कोशिश की, तभी मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसे पकड़ लिया और आत्मदाह की घटना को टाल दिया।

पुलिस ने पीड़ित को तत्काल हिरासत में लेकर समझाने का प्रयास किया और पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है। इस घटना के बाद प्रशासनिक अमले में हलचल मच गई है।




Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)