विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

Satya Prabhat News
By -
0

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा की।

कोहली ने लिखा, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहनकर खेले 14 साल हो गए। सच कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह फॉर्मेट मुझे ऐसी यात्रा पर ले जाएगा। इसने मुझे परखा, गढ़ा और ऐसे सबक सिखाए जो मैं जीवनभर याद रखूंगा। मैं हमेशा अपनी टेस्ट करियर को मुस्कान के साथ याद करूंगा।

विराट कोहली ने अपने शानदार टेस्ट करियर में कई ऐतिहासिक पारियां खेलीं और भारत को कई अहम जीत दिलाई। उनके संन्यास की खबर से क्रिकेट जगत और उनके प्रशंसकों के बीच भावुक माहौल है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)