मथुरा वृंदावन पुलिस ने पकड़ा फर्जी इंस्पेक्टर, वर्दी पहनकर झाड़ रहा था रौब

Satya Prabhat News
By -
0

 


मथुरा वृंदावन पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर वर्दी में लोगों पर रौब झाड़ रहा था।

गिरफ्तार आरोपी वृंदावन की ओमेक्स सिटी का रहने वाला है और खुद को पुलिस अधिकारी बताकर क्षेत्र में भ्रम फैला रहा था।

पुलिस को सूचना मिलने पर थाना वृंदावन क्षेत्र के रुकमणी विहार से उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में जब कोई वैध पहचान या दस्तावेज पेश नहीं कर सका, तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)