महराजगंज फरेंदा क्षेत्र के महिला ने लगाया 30 हजार का आरोप लेखपाल ग्राम प्रधान पर, वायरल खबर

Satya Prabhat News
By -
0

 


महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के बरातगाढ़ा में एक महिला ने लेखपाल उपेंद्र तिवारी और ग्राम प्रधान दिनेश यादव पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है महिला का कहना है कि दोनों ने 30 हजार रुपए लेकर उसकी जमीन पर दूसरे व्यक्ति को कब्जा करा दिया।

पीड़िता महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में वह गाटा संख्या 1644 की जमीन का जिक्र कर रही है।

उसका आरोप है कि लेखपाल ने रिश्वत लेकर दूसरे व्यक्ति को जमीन पर कब्जा दिला दिया विरोध करने पर उसे धमकाकर वहां से भगा दिया गया।

लेखपाल उपेंद्र तिवारी ने सभी आरोपों को खारिज किया है उनका कहना है कि यह बंटवारे का मामला है वे पुलिस टीम के साथ पैमाइश के लिए गए थे उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में दो पक्षों में से एक को ही संतुष्ट किया जा सकता है।

ग्राम प्रधान पति दिनेश यादव के अनुसार महिला पहले ही जमीन के पेड़ बेच चुकी है नौ हिस्सेदारों में से आठ को संतुष्ट कर दिया गया है कुछ हिस्सा सरकारी जमीन में भी शामिल था।

उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार को जांच के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि यदि महिला के पास कोई साक्ष्य है तो वह उनसे मिल सकती है।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)