सत्य प्रभात न्यूज़ संवाददाता |महराजगंज डीएम अनुनय झा और एसपी सोमेंद्र मीणा द्वारा जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जेल के बैरक,मेस व जेल परिसर की साफ सफाई आदि का निरीक्षण कर कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना गया व मौजूद सभी जेल कर्मियों को सख्त हिदायद दिया गया कि उनसे जो भी अपेक्षित है समस्त कार्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व सही तरीके से करें ।
किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या अवांछनीय तत्व न पाये जाये इसके लिए जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए निरीक्षण के दौरान जेल/पुलिस/प्रशासनिक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
संवाददाता विष्णु गुप्ता ||

