महराजगंज में सीएम योगी का एलान, वक्फ बोर्ड पर एक्शन के बाद अब शिक्षा और स्वास्थ्य पर होगा फोकस।

Satya Prabhat News
By -
0


संवाददाता विष्णु गुप्ता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वक्फ बोर्ड के नाम पर अब कोई डकैती नहीं डाल सकेगा। इस संपत्ति का उपयोग विद्यालय व मेडिकल कालेज बनाने के लिए होगा।वक्फ बोर्ड के नाम पर लाखाें एकड़ भूमि पर कब्जा है। इससे किसी गरीब का कल्याण नहीं होता था।

इस लूट पर अब सख्ती से लगाम लगेगी। पिछली सरकारों को अपने परिवार का पेट भरने की फुर्सत नहीं थी। पहले एक जनपद एक माफिया की पहचान थी। अब एक जनपद एक मेडिकल कालेज से जिले जाने जा रहे हैं। यूपी अब बीमारू राज्य नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उत्तर प्रदेश अब नई ऊंचाइयां छू रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को महराजगंज जिले के रतनपुर में 654 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है। दो वर्ष के अंदर तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। हर घर बिजली के बाद अब हर घर नल- जल योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। महराजगंज अब पिछड़ा जिला नहीं है। विकास व विरासत का समन्वय कैसे होना चाहिए काशी व अयोध्या इसके उदाहरण हैं। महाकुंभ का आयोजन देखकर तो पूरी दुनिया भौचक्की रह गई।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)