कुशीनगर में SDM की शादी में हेलीकॉप्टर से पहुंची बारात महोबा की SDM सल्तनत परवीन का हीरा कारोबारी से हुआ निकाह

Satya Prabhat News
By -
0

कुशीनगर के सलेमगढ़ में महोबा की एसडीएम सल्तनत परवीन के निकाह में दूल्हा हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा। सल्तनत परवीन सलेमगढ़ दर्जी टोला निवासी समिम खान की बेटी हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गांव से पूरी की। इसके बाद लखनऊ जाकर आगे की पढ़ाई की। कड़ी मेहनत से वह एसडीएम के पद तक पहुंचीं।

उनका निकाह लखनऊ के प्रसिद्ध हीरा व्यवसायी डायमंड स्टार अहमद रजा खान से तय हुआ। सल्तनत ने शहर की चकाचौंध छोड़कर अपने गांव में शादी करने का फैसला किया। दूल्हा शाम 5 बजे हेलीकॉप्टर से सलेमगढ़ के जूनियर हाई स्कूल के मैदान में उतरा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

दुल्हन के दादा हनीफ खान ने कहा कि यह सब ईश्वर की कृपा और ग्रामीणों का प्यार है। पिता नसीम खान ने गर्व से कहा कि उच्च पद पर होने के बावजूद उनकी बेटी ने अपने गांव में निकाह करना चुना। इस अनूठी शादी को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण और रिश्तेदार जमा हुए।





Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)