अब सास-दामाद के बाद समधी संग फरार हुई 4 बच्चों की मां

Satya Prabhat News
By -
0

बदायूं में प्रेम प्रसंग का चौंकाने वाला मामला, जेवरात व सामान लेकर रातोंरात हुई रफूचक्कर


 अजब प्रेम की गजब कहानी |

बदायूं अलीगढ़ | में रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करती एक और प्रेम कहानी ने सबको चौंका दिया है। अलीगढ़ में सास के दामाद संग फरार होने की घटना अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि अब बदायूं जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है यहां 4 बच्चों की मां अपने समधी संग फरार हो गई है। ये पूरा मामला दातागंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

पीड़ित पति, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर है, का आरोप है कि उसकी पत्नी ममता के बेटी के ससुर शैलेंद्र उर्फ विल्लू से अनैतिक संबंध बन गए थे। शैलेंद्र रोडवेज में चालक है और अक्सर घर आता-जाता रहता था। रिश्तेदार होने के चलते आस-पड़ोस के लोग भी उसकी मौजूदगी पर सवाल नहीं उठाते थे।

पति ने बताया कि उसकी पत्नी पहले भी तीन बार समधी के साथ भागने की कोशिश कर चुकी थी, लेकिन हर बार उसे रोक लिया गया। मगर इस बार 11 अप्रैल की रात वह घर का कीमती सामान और जेवरात समेटकर समधी के साथ ऑल्टो कार में फरार हो गई।

यह भी पढ़ें | मुजफ्फरनगर भांजे के साथ मामी घर से फरार, मामा ने लगाया आरोप

सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब पीड़ित का बेटा अपनी मां को बहन के ससुर के साथ आपत्तिजनक हालत में देख बैठा। विरोध करने पर घर में झगड़ा हुआ, जिसके बाद महिला ने घर छोड़ दिया।

पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस पर सीओ केके तिवारी ने बताया कि 17 अप्रैल को मामला दर्ज हुआ है, जांच जारी है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

पड़ोसियों ने भी खोली पोल |

स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला का पति महीने में एक-दो बार ही घर आता था। इसका फायदा उठाकर वह समधी को रात में घर बुला लेती थी। अक्सर रात 12 बजे आने वाला समधी सुबह-सुबह घर से निकल जाता था, जिससे अब पूरा मामला साफ नजर आ रहा है।

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। एक बार फिर अजब प्रेम की गजब कहानी" ने रिश्तों की नींव को झकझोर कर रख दिया है।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)