महराजगंज फरेंदा खूनी संघर्ष में बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने हाइवे किया जाम

Satya Prabhat News
By -
0

रामनगर के खूनी संघर्ष में बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने फरेंदा महराजगंज हाइवे जाम कर दिया है। 

महराजगंज फरेंदा थाना क्षेत्र के रामनगर में बीते दिनों हुए मारपीट में घायल 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने शव को फरेंदा महराजगंज हाइवे पर रख कर जाम कर दिया है परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे है पुलिस प्रशासन परिजनों को मानने में जुटी हुई है। मौके पर पहुंचे सीओ अनिरुद्ध पटेल भी परिजनों को समझाने बुझाने में लगे हैं लेकिन परिजन कार्यवाही की मांग को लेकर अड़े हुए है।

फरेंदा थाना क्षेत्र के रामनगर में बीते बुधवार को दो पक्षों में मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था। देखते ही देखते एक पक्ष के नंदे पुत्र मदन, पुरुषोत्तम पुत्र मदन, कमलेश पुत्र मदन बाबूलाल पुत्र मदन, विष्णु, अमरनाथ व कुछ महिलाएं दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चलाने लगे थे। जिससे घटना में एक पक्ष के चूल्हाई पुत्र गोजर उम्र 70, परशुराम प्रजापति पुत्र तूफानी प्रसाद उम्र 38 व रमाकांत पुत्र जय प्रकाश उम्र 21 घायल हो गए थे।

मार-पीट में चूल्हाई की हालत गंभीर बनी हुई थी जिसका इलाज गोरखपुर में चल रहा था सोमवार की सुबह इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में चूल्हाई ने दम तोड दिया जिससे नाराज परिज नों ने मंगलवार को फरेंदा-महराजगंज हाइवे को जाम कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

संवाददाता विष्णु गुप्ता महराजगंज। 





Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)