महाराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील सभागार में आज दिनांक 14.4.2025 को पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की हुई मासिक बैठक, निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए संगठित होना आज पत्रकारों के लिए अनिवार्य होता जा रहा है। तमाम झंझावातों विषमताओं और अराजक तत्वों के प्रायोजित हमलों के मध्य पत्रकारिता दुष्कर होती जा रही है। ऐसे में हमें अपने संगठन बल को मजबूतबनाने,कीआवश्यकता को नकारा नहीं जा सकता है। इन्हीं उत्पीड़नों और विषमताओं के प्रतिकार तथा पत्रकारों के हित के लिए पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन का गठन किया गया है जो आज अत्यन्त तीव्रता के साथ अपने संघर्षों के बलबूते एक सार्थक मुकाम हासिल करता नजर आ रहा है।
उक्त उद्गार पीपीए तहसील ईकाई फरेंदा (आनंदनगर) द्वारा तहसील सभागार में आयोजित मासिक बैठक में पीपीए प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ टी एन गुप्त ने व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने एवं संघर्ष क्षमता को बढ़ाने के लिए यह आवश्यक है कि संगठन का विस्तार हो और हम और मजबूती से पत्रकारों के हितों की रक्षा में सबल हों। उन्होंने,संगठनमेंहमेशा अनुशासित हो कर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पीपीए के महराजगंज जिला अध्यक्ष गणेश अग्रहरि जी ने कहा कि वर्तमान में पत्रकारों पर हो रहे हमले और दुर्व्यवहार को निष्प्रभावी बनाने के लिए यह जरूरी हो गया है कि हम अपनी एकता को और शक्तिशाली बनाएं ताकि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों का आह्वाहन करते हुए महराजगंज जिले को तमाम पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ने की वकालत की और कहा हम जनपद के नौतनवा, निचलौल, फरेंदा और सदर तहसील इकाइयों को और मजबूत बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। और आने वाले समय में संगठन को एक वृहद कार्यक्रम से भी जोड़ेंगे। बैठक में बोलते हुए पीपीए मंडल सचिव मो. मेराजुद्दीन खान ने संगठन के विस्तार के लिए किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि आने वाले समय में हमें कई और जिलों को पीपीए से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने नये सदस्यों के सदस्यता ग्रहण करने पर खुशी जताई और उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। बैठक को फरेंदा तहसील ईकाई के अध्यक्ष बाबूलाल गुप्त,
यह भी पढ़ें |देवरिया श्रीमद्भागवत कथा में दबंगों का उत्पात, भगवानपुर तिवारी गांव का वीडियो वायरल
निचलौल तहसील ईकाई अध्यक्ष संजय कुमार जी, नौतनवा तहसील ईकाई अध्यक्ष दीपक जी, संरक्षक मंडल के आशीष मिश्रा जी, विष्णु गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। उक्त अवसर पर फरेंदा ईकाई के कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जिसमें बाबूलाल गुप्त-अध्यक्ष, राजीव कुमार यादव-सचिव, अनवर अली-उपाध्यक्ष, मोहम्मद अली-कोषाध्यक्ष, प्रदीप चौहान-तहसील संगठन मंत्री, रूदल चौहान-सदस्य निर्विरोध निर्वाचित किए गए। जब कि संरक्षक मंडल में आशीष मिश्रा, गणेश अग्रहरि व मो. मेराजुद्दीन खान के नाम चर्चा में आए।बैठक में शीघ्र ही
यह भी पढ़ें |गोरखपुर कैंपियरगंज मरने से पहले युवक ने बनाया वीडियो, किया वायरल
नौतनवा, निचलौल तथा सदर तहसीलों के कार्यकारिणी के गठन में तेजी लाने पर बल दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से पत्रकार साथी ओंकार आर्य व राम केश सहानी आदि भी उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक सप्ताह में सभी सदस्यों के सदस्यता फार्म भरकर प्रदेश कार्यकारिणी को उपलब्ध करा दिया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने संविधान रचयिता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर पुष्प-माल्यर्पणकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।



