देवरिया श्रीमद्भागवत कथा में दबंगों का उत्पात, भगवानपुर तिवारी गांव का वीडियो वायरल

Satya Prabhat News
By -
0


देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कुछ दबंगों द्वारा उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

यह भी खबर पढ़िए | महराजगंज सास बहू के झगड़े में सास की मौत पुलिस ने बहु को किया गिरफ्तार निचलौल थाना क्षेत्र के सिंगपुर गांव का मामला

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि धार्मिक आयोजन के बीच दबंगों ने माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की, जिससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है और पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी खबर पढ़िए | देवरिया टैंकर और अनुबंधित बस में भीषण टक्कर, 30 से अधिक घायल।

घटना की सूचना देवरिया पुलिस को दे दी गई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के आधार पर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों में शांति और मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।





Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)