सपना नाम की एक महिला, जिसने जीवन का आधा हिस्सा अपने पति के साथ बिताया, एक दिन अचानक अपनी ही बेटी की शादी के मंडप में आग लगा गई वो भी दामाद के साथ फरार होकर। बेटी की शादी तय हो चुकी थी, घर में खुशियों का माहौल था। लेकिन तभी सपना को याद आया कि उसका पति एक शराबी है, जो उसे पीटता है।
और इस बहाने उसने जो किया, उसने समाज को झकझोर कर रख दिया। जिस युवक राहुल से बेटी की शादी होनी थी, उसी के साथ सपना घर छोड़ गई। पीछे छोड़ा तो बस एक खाली मोबाइल और 200 रुपये। ये कोई आम घटना नहीं, घोर कलियुग का चरम रूप है, जहां मां ने बेटी की गृहस्थी बसाने के बजाय, उसका घर ही उजाड़ दिया। अब गांव वाले भी दंग हैं और परिवार सदमे में। मामला अलीगढ़ का है और पुलिस अब इस सामाजिक सनसनी की परतें खोलने में जुटी है।

