वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अरबों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास बलात्कार की हालिया घटना पर जताई कड़ी चिंता।

Satya Prabhat News
By -
0


वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे, जहां वह अरबों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। एयरपोर्ट पर आगमन के साथ ही पीएम मोदी ने वाराणसी के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से शहर में हाल ही में घटित बलात्कार की घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

प्रधानमंत्री ने पुलिस आयुक्त, मंडल आयुक्त और जिलाधिकारी से घटना की पूरी रिपोर्ट तलब करते हुए कहा कि सभी दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए व्यापक और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

पीएम मोदी का यह कदम कानून-व्यवस्था को लेकर उनकी गंभीरता को दर्शाता है। साथ ही, यह संदेश भी जाता है कि जनसुरक्षा से जुड़ी किसी भी घटना को लेकर अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात वाराणसी को देंगे, जिससे स्थानीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)