महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां बाजार करने गई एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है l इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी पड़ोस के चौराहे पर सामान खरीदने गई थी खरीदारी के बाद वह एक दुकान पर पानी पीने के लिए रुकी दुकानदार ने उसे अंदर जाकर पानी पीने को कहा जैसे ही किशोरी दुकान के अंदर गई दुकान संचालक ने मौके का फायदा उठाकर उसे जबरन कमरे में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया l इसके बाद उसने एक सहयोगी को बुलाया जिसने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया l किसी तरह किशोरी वहां से भाग कर घर पहुंची और अपनी मां को आप बीती सुनाई घटना सुनकर परिवार सदमे में आ गया किशोरी की मां ने दुकान संचालक रामराज गुप्ता और सूरज प्रजापति के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी l पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया उनके खिलाफ BNS की धारा 70(2) और पास्को एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है l थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और विधिक कार्रवाई चल रही है l

