महराजगंज भारत में अवैध घुसपैठ करते रोहिंग्या नागरिक की गिरफ्तारी, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कामयाबी | Satya Prabhat News

Satya Prabhat News
By -
0


महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा गांव में देर रात करीब साढ़े नौ बजे भारत में अवैध रूप से प्रवेश करते समय एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। 

गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान प्रदीप कुमार राय, निवासी जिला पंचगढ़, बांग्लादेश के रूप में हुई है पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई। आरोपी को भारत में घुसते समय दबोच लिया गया।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आरोपी की गतिविधियों और भारत में आने के उद्देश्य को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर जांच जारी है। भारत में बढ़ती अवैध घुसपैठ की घटनाओं के बीच यह गिरफ्तारी सुरक्षा दृष्टिकोण से बेहद अहम मानी जा रही है।

संवाददाता विष्णु गुप्ता |

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)