कुशीनगर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत, भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर

Satya Prabhat News
By -
0

 

कुशीनगर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज कुशीनगर के दौरे पर पहुंचे, जहां उनका कुशीनगर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पारंपरिक ढंग से माल्यार्पण और नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।

डिप्टी सीएम ने महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचकर भगवान बुद्ध का दर्शन किया और उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा पूर्वक चीवर चढ़ाया। भगवान बुद्ध की इस नगरी में उन्होंने शांति और सौहार्द का संदेश दिया।

इसके बाद वे पडरौना स्थित भारतीय इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां वे एक भव्य समारोह में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डिप्टी सीएम का यह दौरा न सिर्फ राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, बल्कि यह क्षेत्र में विकास और सांस्कृतिक विरासत को संजोने की दिशा में भी एक मजबूत संकेत के रूप में देखा जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)