गोरखपुर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे गोरखपुर रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेशन परिसर की दीवारों पर हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं के चित्र बनाए गए हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश लोग उन पर खुलेआम पेशाब कर रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है और इसे आस्था के साथ सीधा खिलवाड़ बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने प्रशासन से कड़ी नाराज़गी जताते हुए मांग की है कि ऐसी घटनाओं पर तुरंत रोक लगाई जाए और वहां उचित व्यवस्था की जाए ताकि किसी की धार्मिक भावना आहत न हो लोगों का कहना है कि धार्मिक प्रतीकों का इस तरह अपमान न केवल अनुचित है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी चोट पहुंचाता है।
प्रशासन से अपील जनता की ओर से रेलवे प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों से गुहार लगाई जा रही है कि वहां सफाई, जागरूकता और निगरानी की पुख्ता व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
फिलहाल रेलवे की ओर से इस वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
