महराजगंज बृजमनगंज,
अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक पूरन चंद झरीवाल, राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचंद जायसवाल, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉ मनोज जायसवाल ने संयुक्त रूप से बुधवार को गोरखपुर में प्रेस वार्ता किया राष्ट्रीय संरक्षक पूरनचंद झरीवाल ने कहा कि हमारी जाति को देश के विभिन्न भागों में अलग अलग नाम से पिछड़ा वर्ग में आरक्षण प्राप्त है हमारी जाति के लोग बड़ी संख्या में जायसवाल नाम का उपयोग करते हैं पूरे भारतवर्ष में संपूर्ण जाति को एक सूत्र में बांधने के उद्देश्य से नवीन संस्था का नाम अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा नाम रखा गया है।
![]() |
| Satya Prabhat News |
राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डा. मनोज जायसवाल ने कहा कि संगठन विस्तार के क्रम में समाज में निरंतर सक्रियता व भागीदारी को देखते हुए आशीष जायसवाल पत्रकार निवासी बृजमनगंज जनपद महाराजगंज को उत्तर प्रदेश का युवा अध्यक्ष व गणेश कुमार भगत निवासी सहरसा को बिहार प्रदेश का युवा अध्यक्ष घोषित किया गया है पहले चरण के शेष राज्यों के युवा अध्यक्षों की घोषणा अति शीघ्र कर दी जाएगी देश के युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्राथमिक रूप से दिलवाये जाने और युवाओं को न्यायपालिका एवं प्रशासनिक सेवाओं में प्रवेश करने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा इसके लिए समाज के भामाशाहों और बुद्धिजीवियों का सहयोग लिया जाएगा।


