वाराणसी में अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पल्लवी पटेल प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय जाने के दौरान रोके जाने पर बैरिकेडिंग पर चढ़कर जोरदार विरोध दर्ज कराती नजर आ रही हैं।
पल्लवी पटेल ने मौके पर कहा, "यह न्याय की लड़ाई है, उस पार जाकर ही रहेंगे।
उनके इस तेवर और संघर्षपूर्ण रवैये का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। वाराणसी में वह प्रधानमंत्री जनसंपर्क कार्यालय तक अपनी आवाज पहुंचाने जा रही थीं, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस पर पल्लवी पटेल ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर अपना विरोध दर्ज कराया और आगे बढ़ने की जिद पर अड़ी रहीं।
इस दौरान समर्थकों की भीड़ भी जुट गई और मौके पर हल्का हंगामा देखने को मिला। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए किसी तरह मामला शांत कराया।

