महराजगंज बृजमनगंज ब्लॉक के कोल्हुई थाना क्षेत्र बहदुरी, महुअवा राजा में गेंहू की कटाई जोरो पर है और भूसा बनाने वाले भी मशीन लेकर खेतों तक पहुँच रहे पुलिस टीम पानी
फेर दे रही है पिछले वर्ष क्षेत्र में भूसा मशीन की वजह से लगी आग से सैकड़ों एकड़ फसल जलकर राख हो गयी थी। ऐसे में कोल्हुई पुलिस टीम जहा भी भूसा
मशीन चलते देख रही है तत्काल बन्द करा दे रही है और चेतावनी भी दे रही है कि दुबारा पकड़े गए तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम द्वारा बताया गया कि जब
फसल पूरी तरह कट जाएगा तब भूसा मशीन चलाने की अनुमति दी जाएगी। मनमानी करने वालों पर विधिक करवाई भी की जाएगी।

