महराजगंज पहुँची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, गॉर्ड ऑफ ऑनर के बाद पहुँची कार्यक्रम स्थल

Satya Prabhat News
By -
0

महराजगंज जनपद 
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का सोमवार को जनपद आगमन हुआ, जहां पुलिस लाइन परिसर में उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद वह मुख्य सड़क मार्ग से होते हुए जिला मुख्यालय स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद राज्यपाल ने जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों को सुविधा सम्पन्न बनाने के उद्देश्य से प्री-स्कूल किट का वितरण करेंगी।इस अवसर पर उनके द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, भूमि पट्टा, आंगनवाड़ी किट और पोषण पोटली का भी वितरण भी करेंगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल , पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी, जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, मुख्य विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)