फरेंदा में पत्रकार के साथ किए गए दुर्व्यवहार के मामले में अमित सिंह को किया गया लाइन हाजिर ।
महराजगंज में थानेदारों के तबादले, पढ़िए सत्य प्रभात न्यूज़ की पूरी खबर ।
महराजगंज पुलिस अधीक्षक ने चार थानेदारों का तबादला किया है , सोनौली थानाध्यक्ष अंकित सिंह को सर्विलांस सेल का प्रभारी बनाया गया है।
वहीं सर्विलांस सेल के प्रभारी रहे अजीत प्रताप सिंह को सोनौली थाने की कमान सौंपी गई है।
योगेन्द्र राय को परसामलिक का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है उमेश कुमार को परसामलिक थाना से हटाकर जनसुवाई सेल भेजा गया है ।
