महराजगंज पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना फरेंदा व क्षेत्राधिकारी कार्यालय फरेंदा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

Satya Prabhat News
By -
0

आगामी चैत्र रामनवमी और ईद उल फितर के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के बदमाशों, एचएस की प्रॉपर चैकिंग कर शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश क्षेत्राधिकारी कार्यालय फरेंदा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण संबंधित को दिए गए आवश्यक निर्देश, मौके पर क्षेत्राधिकारी फरेंदा,थानाध्यक फरेंदा व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।


आगामी चैत्र रामनवमी व ईद उल फितर के दृष्टिगत शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा आज दिनांक 29.03.2025 को थाना फरेंदा व क्षेत्राधिकारी फरेंदा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । थाना निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस,सीसीटीवी कैमरे, आइजीआरएस कार्यालय, बंदीगृह, भोजनालय आदि का बारीकी से अवलोकन किया गया । थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को चेक किया गया ।


थाने का हवालात चेक करते हुए साफ-सफाई की स्थिति आदि का अवलोकन किया गया एवं आवश्यक निर्देश निर्गत किए गए । थानों पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण को सख्त हिदायत दिया गया कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षी गण को अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमणशील रहकर वहां के संभ्रांत लोगों से नियमित संपर्क में रहने व क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों तथा आम जन के शिकायतों का विधि के अनुसार समय से निस्तारण करने हेतु हिदायत दिया गया ।

तत्पश्चात द्वारा क्षेत्राधिकारी कार्यालय फरेंदा का निरीक्षण करते हुए समस्त कर्मचारीगण को राजकीय कार्य से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर क्षेत्राधिकारी फरेंदा , थानाध्यक्ष फरेंदा प्रशांत कुमार पाठक व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।





Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)