Maharajganj Accident भीषण सड़क हादसा ,बोर्ड परीक्षा देने जा रही 3 छात्राओं की मौत ,11 घायल हुए

Satya Prabhat News
By -
0
महराजगंज डीएम अनुनय झा और एसपी सोमेंद्र मीना 

                संवाददाता
संवाददाता विष्णु गुप्ता, महराजगंज
    
महराजगंज आज दिनांक 04/03/25 को  सुबह 7 बजे सूचना प्राप्त हुई की एक बोलेरो up56z5810 से हाईस्कूल की 12 छात्राएं परीक्षा देने धानी बाजार स्थित महेश राम कन्या विद्यालय में जा रही थीं। उक्त वाहन सिकंदराजीतपुर में पेट्रोल पंप के पास पिछले दोनों टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमे 1 प्रीति गुप्ता पुत्री विनोद गुप्ता निवासी बरगदवा, थाना पुरंदरपुर (16 वर्ष) 2 चांदनी पटेल पुत्री राकेश पटेल निवासी करमहा थाना पुरंदरपुर (16 वर्ष) 3 गायत्री पुत्री बखेड़ू निवासी बरगदवा थाना पुरंदरपुर उम्र (16 वर्ष) की मृत्यु हो गई है तथा 4 रुनझुन पुत्री विनोद गुप्ता निवासी बरगदवा थाना पुरंदरपुर उम्र 16 वर्ष 5 चांदनी पुत्री अभिमन्यु चौरसिया निवासी कर्माह बुजुर्ग थाना पुरंदरपुर उम्र 16 वर्ष को उपचार हेतु जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया है। मृत छात्राओं के शवों को पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।उपरोक्त दुःखद घटना के दृष्टिगत तत्काल जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का स्थल निरीक्षण किया गया, परिजनों से वार्ता कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। घायल छात्राओं के समुचित इलाज हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है।
Satya Prabhat News 


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)