![]() |
महराजगंज नौतनवा थाना क्षेत्र की अड्डा चौकी पुलिस ने चोरी हुए एक ट्रैक्टर व रोटावेटर बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह बरामदगी नेपाल बॉर्डर के पास कुरहवा बुजुर्ग क्षेत्र से की गई।
जानकारी के अनुसार,अड्डा बाजार भैंसहिया चौराहे से ट्रैक्टर की चोरी की गई थी,जिसकी तलाश में अड्डा चौकी पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में अड्डा चौकी प्रभारी मनीष तिवारी,हेड कांस्टेबल अनिल गौड़,कांस्टेबल अभिषेक यादव एवं राहुल यादव शामिल रहे।
पुलिस ने बरामद ट्रैक्टर और रोटावेटर को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र के लोगों में राहत और पुलिस टीम के प्रति सराहना का माहौल है।

