करवाचौथ पर सुहागिनों ने चंद्रमा को दिया अर्घ्यः पति की लंबी उम्र के लिए किया व्रत का पारण

Satya Prabhat News
By -
0

महराजगंज जिला में शुक्रवार रात करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखा। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद उन्होंने व्रत का पारण किया।

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। उन्होंने सोलह श्रृंगार कर करवा माता का विधि-विधान से पूजन किया। चंद्रोदय होने पर मंदिरों और घरों की छतों से चंद्रमा के दर्शन किए गए, जिसके बाद अर्घ्य देकर पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला गया।

करवाचौथ का यह पर्व करवा माता को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन करवा माता की पूजा करने से पति की आयु लंबी होती है और व्रती महिलाओं के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।

करवाचौथ के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न बाजार भी गुलजार रहे, जहां खरीदारी के लिए लोगों की चहल-पहल बनी रही।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)