महराजगंज फरेंदा सीओ व एसडीएम द्वारा कोल्हुई व फरेंदा क्षेत्रांर्तगत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया।

Satya Prabhat News
By -
0

संवाददाता ' विष्णु गुप्ता 

महराजगंज आगामी छठ पूजा पर्व के अवसर पर जनपद के थाना फरेंदा क्षेत्रांर्तगत दुर्गा मंदिर पोखरे व प्रेम पोखरे तथा थाना कोल्हुई क्षेत्रांतर्गत कस्बा कोल्हुई, पिपरा परसौनी व जोगियाबारी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बनाए रखने हेतु उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा द्वारा आज संयुक्त रूप से प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था आदि का जायजा लिया गया। संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को घाटों की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस बल को सतर्क दृष्टि बनाए रखने, गश्त व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए।




Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)