महराजगंज में पीसीएस परीक्षा 12 अक्टूबर को, तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

Satya Prabhat News
By -
0


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 को सकुशल, पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी  महराजगंज व पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में DM व SP ने संबंधित अधिकारियों को शासन व UPPSC द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।


परीक्षा के दौरान नकल, अनुचित साधनों के उपयोग को रोकने, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत निर्देश दिए गए।


सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ करें ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।


बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, परीक्षा केंद्रों के प्रभारी, और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)